फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dal Chana and Malka reached the depots, will have to wait for oil

हिमाचल: राशन डिपुओं में पहुंची दाल चना और मलका, तेल के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 11 Dec 2024 03:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 03:50 PM IST
सार

उपभोक्ता अब दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। इसके अलावा जहां गोदामों में उड़द का पुुराना स्टॉक बचा है, उसे भी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Dal Chana and Malka reached the depots, will have to wait for oil
दालें(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में दालों की सप्लाई पहुंच गई है। उपभोक्ता अब दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। इसके अलावा जहां गोदामों में उड़द का पुराना स्टॉक बचा है, उसे भी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिमला के मुख्य भट्ठाकुफर गोदाम में 33 क्विंटल उड़द है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य गोदामों में उड़द बची है। खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि इसी सप्ताह केंद्रीय एजेंसी से उड़द की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सरसों तेल के लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार से टेंडर को मंजूरी नहीं मिली है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें (मलका, दाल चना और उड़द), दो लीटर तेल रिफाइंड और सरसों), चीनी, एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने भी लाखों उपभोक्ताओं को डिपो में दालें नहीं मिली है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि लोग दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक रामेश्वर गोयल ने बताया कि डिपुओं में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। उपभोक्ता डिपो से राशन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed