फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   daily wage will be increase in himachal.

हिमाचल में एक अप्रैल से बढ़ जाएगी दिहाड़ी

Thu, 26 Mar 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Mar 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
daily wage will be increase in himachal.

हिमाचल में एक अप्रैल से मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ेगी। हालांकि, अभी तक तय नहीं है कि यह बढ़ोतरी कितनी होगी। वर्तमान में हिमाचल में सामान्य क्षेत्रों में यह दिहाड़ी 154 रुपये है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में यह 192 रुपये है।

विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा में दिए वक्तव्य में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने भी माना कि एक अप्रैल से मनरेगा कामगारों को बढ़ी हुई दिहाड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में मनरेगा के लेबर बजट में 76 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अगले वित्त वर्ष में हिमाचल को 717.02 करोड़ रुपये मिलेंगे। 20 मार्च 2015 को मनरेगा पर बैठक हुई, जिसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कई प्रश्न उठाए।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर हो रहे तबादले

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी, जिला परिषद सदस्य और विधायक कर्मचारियों के तबादलों को लेकर अपनी सिफारिश कर सकते हैं, लेकिन राज्य सरकार मेरिट के आधार पर फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी कर्मचारियों के तबादले हुए हैं। तबादला किया जाना कोई नई प्रक्रिया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी ऐसा ही सवाल सदन में पेश किया गया था, जिसमें आठ महीने में 27,444 तबादले किए गए थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भोरंज के विधायक आईडी धीमान की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे। धीमान ने कहा कि सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है।


सरकार के पास तबादला करने के सिवा कोई और काम नहीं रह गया है। इस प्रश्न को लेकर ऊना के विधायक सतपाल सिंह और सुजानपुर के विधायक विनोद ने भी तबादले को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed