हिमाचल के हजारों होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा, हुए मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के होमगार्ड के जवानों को पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन एरियर व डीए देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल सरकार ने सूबे के हजारों होमगार्ड जवानों को दो प्रतिशत डीए जारी कर दिया है।
गृह विभाग के निर्देश पर होमगार्ड कमांडेंटों ने अपनी बटालियनों के जवानों को डीए की राशि भी जारी कर दी है। इससे पहले सरकार करीब 37 करोड़ रुपये बतौर एरियर भी जवानों को जारी कर चुकी है।
होमगार्ड विभाग के सूत्रों के अनुसार एरियर और डीए जारी होने के बाद हर होमगार्ड जवान को करीब 60 से 70 हजार रुपए का लाभ होगा। बताते चलें कि लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन जवानों को हिमाचल पुलिस की तर्ज पर वेतनमान देने का आदेश दिया था।
डीए के तौर पर मिलेगा इतना पैसा
कुछ जवान जो अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे थे उन्हें भी एरियर का भुगतान करने के लिए राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार डीए के तौर पर हर जवान को करीब नौ हजार रुपये मिलेंगे।
वर्तमान में होमगार्ड्स पुलिस थानों, चौकियों, विजीलेंस और सीआईडी के अलावा अस्पतालों, राज्य विधानसभा, राज्य सचिवालय, राज्य बिजली बोर्ड व मंदिरों आदि में सेवाएं दे रहे हैं।
रेगुलर वेतन के लिए करेंगे मांग
होमगार्ड्स जवानों को कई जगहों पर 2-3 महीने का वेतन नहीं मिला है। इसी समस्या को देखते हुए होमगार्ड्स एसोसिएशन 21 तारीख को शिमला में बैठक कर चर्चा करेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रकाश नेगी ने बकाया एरियर और महंगाई भत्ता देने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया जाएगा।