{"_id":"591f103f4f1c1bd71af22aa2","slug":"da-case-cm-virbhadra-singh-leave-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"DA केस: सीएम वीरभद्र दिल्ली रवाना, 22 को होंगे अदालत में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DA केस: सीएम वीरभद्र दिल्ली रवाना, 22 को होंगे अदालत में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली रवाना हो गए। 22 मई को मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थिति सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई अदालत ने बतौर आरोपी मुख्यमंत्री को समन जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व अन्य सात लोगों को भी बतौर आरोपी समन जारी किया है। सुनवाई से तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कई वकीलों से सीएम विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि 20 मई को गंगटोक , सिक्कम में गृहमंत्री की चीन सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में भी सीएम के जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सुनवाई के चलते अब प्रदेश से गृह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ही बैठक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
सीबीआई ने वीरभद्र सिंह पर बतौर केंद्रीय मंत्री रहते हुए 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। यह राशि उनकी घोषित आय से 192 प्रतिशत अधिक पाई गई।
सीबीआई ने मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान, सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंद्र सिंह घट्टा, प्रेमराज, लवन कुमार रोच, वाकामुल्ला चंद्रशेखर और राम प्रकाश भाटिया को नामजद किया है।
पटियाल हाउस स्थित विशेष अदालत ने इन सब आरोपियों को 22 मई को पेश होने का निर्देश दिया। सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है जिसके चलते सीएम सुनवाई से तीन दिन पहले दिल्ली रवाना हो गए। सुनवाई के अगले दिन मुख्यमंत्री प्रदेश लौटेंगे।