{"_id":"650558bf1a33d9ac6405eab3","slug":"cycling-cross-country-marathon-in-lahaul-spiti-himachal-pradesh-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul Spiti: लाहौल के बरबोग में साइकलिंग प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14 में शिमला के सहर्ष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul Spiti: लाहौल के बरबोग में साइकलिंग प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14 में शिमला के सहर्ष प्रथम
Sun, 17 Sep 2023 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:55 PM IST
सार
साइकलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा असम, मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
लाहौल के बरबोग में प्रतियोगिता में भाग लेते देशभर से पहुंचे साइकलिस्ट।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल के बरबोग में दो दिवसीय ग्रे घोस्ट एमटीबी साइकलिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 में शिमला के सहर्ष वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। शिमला के आराध्य वर्मा दूसरे और उत्तराखंड के अश्विन राठौर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक रवि ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा असम, मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि लाहौल-स्पीति में ऐेसी प्रतियोगिता से देश की साइकलिंग प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिलेगा। वहीं, युवाओं को जागरूक कर नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति फिट रहने और पर्यावरण को बचाने का संदेश लोगों तक जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ने बताया कि प्रतियोगिता में दो कैटेगरी में रेस आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें एक्सीएम क्रॉसकंट्री मैराथन बरबोग, लपचंग, छेलिंग, यूरनाथ, केलांग, बिलिंग, ग्वाजंग पुल व कारदंग और बरबोग तक है जो करीब 25 किलोमीटर की है। इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।