फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cybercrime: Attempt to cheat 10 lakhs in the name of online trading

साइबर क्राइम: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी का प्रयास

Mon, 18 Apr 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 06:54 PM IST
सार

शिमला के एक व्यक्ति को ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा देकर 10 लाख रुपये का निवेश करवा लिया। शिमला के प्रवीण कुमार को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में करवाई।

विज्ञापन
Cybercrime: Attempt to cheat 10 lakhs in the name of online trading
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। विदेश में बैठी एक महिला ने शिमला के एक व्यक्ति को ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा देकर 10 लाख रुपये का निवेश करवा लिया। शिमला के प्रवीण कुमार को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में करवाई। इससे पहले कि महिला अपने मंसूबे में कामयाब होती, साइबर सेल में व्यक्ति के 10 लाख रुपये उसे वापस दिला दिए। साइबर थाने में एक महीने में इस तरह की ठगी के 15 मामले दर्ज हुए हैं। प्रवीण कुमार ने साइबर थाने में करवाई शिकायत में बताया कि विदेश से एक महिला ने उससे संपर्क किया। कहा कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करेंगे तो उन्हें बड़ी रकम मिलेगी।

विज्ञापन


महिला ने व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग का तरीका समझाया। व्यक्ति धीरे-धीरे विदेशी महिला के जाल में फंस गया। उन्होंने 10 लाख का निवेश भी कर दिया। बाद में पता चला कि शातिर साइबर अपराधी उनके साथ ठगी कर रही है। इसके बाद साइबर थाना पुलिस में शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने व्यक्ति की ओर से किए गए निवेश का विश्लेषण किया तो पाया कि राशि मैनविंग गोल्ड में निवेश की गई है। साइबर थाना शिमला ने संबंधित मैनविंग गोल्ड के अकाउंट में 10 लाख की राशि होल्ड करवाई। अब यह राशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि समय के साथ साइबर अपराध को अंजाम देने का तरीका लगातार बदलता रहता है। ऐसे में सभी का सावधान ओर सजन रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति को सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed