फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber fraud gang busted, main accused of Ghaziabad arrested from Delhi

Himachal: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Cyber fraud gang busted, main accused of Ghaziabad arrested from Delhi
साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की है। साइबर ठगी की शिकायत पीएनबी बैंक प्रबंधक शाखा सोलन ने पुलिस को दी थी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 19 मई, 2022 को पंजाब नेशनल बैंक दी मॉल सोलन शाखा के मैनेजर ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दी कि 28 अप्रैल, 2022 को दोपहर को इनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को आनंद टोयटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंध निदेशक विशाल आनंद बताया और उसने म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन

इस पर बैंक प्रबंधक ने उक्त व्यक्ति पर भरोसा किया और उसके दिए गए खाते, जो कि कुंवर सिंह के नाम से था, में 12,74,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। क्योंकि विशाल आनंद पंजाब नेशनल बैंक का प्रीमियम ग्राहक है, जिस कारण उस पर भरोसा करके उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने ऐसे निकाली राशि
प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस थाना सदर सोलन में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि जिस बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, वह खाता कोटक महेंद्रा बैंक का है। उक्त बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट की जांच करने पर पाया गया कि उक्त अकाउंट में जमा 12,74,000 रुपये की राशि को आरोपी ने विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया है।
 

विज्ञापन

चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा मुख्य आरोपी
दो आरोपियों कुंवर सिंह निवासी अखरी शाहपुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश और कुनाल अरोड़ा निवासी निशांत पार्क द्वारका दिल्ली को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने दिल्ली जाकर गिरफ्तार किया था। उनसे की पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी अरुण कुमार निवासी न्यू विकास नगर लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश एवं हाल भारत सिटी समीप डीवाईएक्स होम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को सदर थाना सोलन की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन अभियोग साइबर पुलिस थाना फरीदाबाद हरियाणा, वेस्ट गुरुग्राम हरियाणा व साइबर थाना अहमदाबाद गुजरात में पंजीकृत हुए हैं। जहां से आरोपी जमानत पर रिहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed