{"_id":"645899f816c7700b1e03c603","slug":"cyber-criminals-doing-fraud-on-name-of-updating-life-certificate-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करवाने के नाम पर ठगी का खेल, किए जा रहे फोन कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करवाने के नाम पर ठगी का खेल, किए जा रहे फोन कॉल
Mon, 08 May 2023 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 May 2023 12:15 PM IST
सार
पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए फोन कॉल किए जा रहे हैं। हैरत की बात है कि शातिरों के पास पेंशनर की नियुक्ति और सेवानिवृति दिनांक, पीपीओ नंबर, आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, ईमेल आईडी, मासिक पेशन और नॉमिनी की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों ने अब जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपडेट करने के नाम पर ठगी का नया खेल शुरू कर दिया है। इनके निशाने पर सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारी हैं। आपकी जरा सी लापरवाही आपकी जीवनभर की पूंजी लुटा सकती है। साइबर अपराधी पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए पूरे डाटा के साथ फोन कॉल कर रहे हैं। इसके बाद पेंशनरों को झांसे में लेकर ओटीपी भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
साइबर पुलिस में इस तरह की शिकायत आई है। ऐसे में पुलिस ने भी पेंशनर धारकों को ठगी से बचने के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी है। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी के तरीके बदल दिए है। पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए फोन कॉल किए जा रहे हैं। हैरत की बात है कि शातिरों के पास पेंशनर की नियुक्ति और सेवानिवृति दिनांक, पीपीओ नंबर, आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, ईमेल आईडी, मासिक पेशन और नॉमिनी की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
शातिर पेंशनर को विश्वास में लेकर ओटीपी साझा करने के लिए कहते हैं। एक बार जब पेंशनधारक फोन पर आए ओटीपी को साझा करते हैं तो जालसाजों को पेंशनर के खाते का डायरेक्ट एक्सेस कंट्रोल मिल जाता है। इसके बाद पेंशनधारक के खाते से जमा समस्त राशि को दूसरे फर्जी बैंक खातों एवं वॉलेट में स्थानांतरित कर देते हैं। अब शातिर सूबे के पेंशनरों को फोन कॉल कर ठगी करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
बैंक-आधार में दर्ज नंबर रखें गोपनीय
एएसपी साइबर क्राइम भूपेंद्र नेगी का कहना है कि साइबर ठगों से बचने के लिए लोग बैंक, आधार और राशन कार्ड में दर्ज नंबर को गोपनीय रखें। इनमें दर्ज नंबरों को व्हाट्सएप नंबर रखने से बचें। बैंक से संबंधित मैसेज के साथ लिंक और अज्ञात नंबरों से आए लिंक को भी न खोलें। ओटीपी शेयर न करें। जीवन प्रमाण-पत्र को व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय जाकर अपडेट करवाएं। किसी व्यक्ति को ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र बनाने संबंधित कॉल आती है तो 1930 नंबर एवं संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
ठगी के हथकंडे
बिजली बिल जमा करने के नाम पर
लक्की ड्रा के नाम पर
ट्रैफिक चालान जमा करने पर
बैंक अफसर बन अकाउंट बंद होने का झांसा देकर
बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के नाम पर
एटीएम लैप्स होने का झासा देकर
आधार, राशन कार्ड डाटा चुराकर
केवाईसी अपडेट
कूरियर और विदेशों से कीमती सामान भेजने पर
मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर
बैंक का फिशिंग पेज बनाकर
साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
सावधानी बरतने से ही ठगी से बच सकते हैं। उधर, साइबर पुलिस ने अज्ञात नंबरों से आए फोन कॉल को न उठाने की एडवाइजरी जारी की है।