{"_id":"610ec5f28ebc3e7abd2886b2","slug":"cyber-crime-shimla-news-sml3796472181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक केवाईसी अपडेट करने का झांसा दे महिला से 4 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक केवाईसी अपडेट करने का झांसा दे महिला से 4 लाख ठगे
विज्ञापन
छोटा शिमला क्षेत्र में पेश आई घटना, पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की जांच
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र में एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई है। शातिर ने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर महिला के खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए। शातिर ने एक लिंक डाउनलोड करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रीना ने बताया कि बीते रोज एक शख्स ने बैंक का कर्मचारी बताकर उसे फोन किया। शातिर ने कहा कि उसका केवाईसी बैंक से अपडेट नहीं हुआ है। इस बारे महिला ने जब ऑनलाइन चेक करने की कोशिश की तो महिला का अकाउंट नहीं खुला। कुछ देर बाद शातिर ने दोबारा महिला को फोन किया और महिला झांसे में आ गई। इसके बाद शातिर ने महिला के नंबर पर एक लिंक भेजा। इसमें महिला को कस्टमर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी डालने को कहा। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के लिंक डाउनलोड करते की उसके नंबर पर बैंक की ओर से मेसेज आया। महिला देखकर हैरान रह गई उसके एसबीआई खाते से चार लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी। इस बीच महिला ने बैंक को फोन कर बैंक खाता सीज करवाया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। लोगों को बैंक से संबधित किसी भी तरह की जानकारी एवं केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर आने वाले फोन से सतर्क रहने की हिदायत दी है।