फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Crime: Sending messages on WhatsApp to vicious people by putting fake DPs of politicians

Cyber Crime: हिमाचल में नेताओं के फर्जी डीपी लगाकर शातिर लोगों को व्हाट्सएप पर भेज रहे संदेश

Mon, 01 Aug 2022 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Aug 2022 10:27 PM IST
सार

साइबर अपराधी सीएम की फर्जी डीपी लगे व्हाट्सएप नंबर से संदेश भेजने लगे हैं। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Cyber Crime: Sending messages on WhatsApp to vicious people by putting fake DPs of politicians
साइबर अपराध - फोटो : amar ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। अब तक 65 लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। शातिर नेताओं और अधिकारियों के फोटो लगे अनजान नंबर से व्हाट्सएप कर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। सूत्रों के अनुसार साइबर अपराधी सीएम की फर्जी डीपी लगे व्हाट्सएप नंबर से संदेश भेजने लगे हैं। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अंजान नंबर जिनमें महत्वपूर्ण हस्तियों, विभाग प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों की व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो लगी हो, उन संदेशों को नजरअंदाज करने की अपील की है। पहचान की पुष्टि किए बिना किसी तरह की बातचीत न करें। 

विज्ञापन

साइबर सेल के अनुसार पाया गया है कि इस तरह के अपराधी अकसर रुपयों की मांग करते हैं या फिर कई बार फोन पर आए ओटीपी को बताने के लिए कहते हैं।

यदि कोई झांसे में आकर ओटीपी दे देते हैं तो शातिर आरोपी उनके बैंक खातों में सेंध लगाकर ठगी करते हैं। साइबर अपराधी विशेषकर नाइजीरियन जो भारतवर्ष में छतरपुर, दिल्ली आदि स्थानों में रहे हैं। वे बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के प्री-एक्टिवेटिड सिम स्थानीय सिम रिटेलर से प्राप्त करते हैं। उस नंबर से ठगी के लिए रखे गए मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर पंजीकृत कर लेते हैं। साइबर सेल एएसपी नरबीर सिंह राठौर ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed