फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CVC orders probe against HPU former Vice-ChancellorADN Bajpai

एचपीयू के पूर्व वीसी वाजपेयी पर कसा शिकंजा, CVC के आदेश पर जांच शुरू

Wed, 06 Dec 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
CVC orders probe against HPU former Vice-ChancellorADN Bajpai

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एडीएन वाजपेयी के खिलाफ प्रदेश सरकार ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व कुलपति पर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में अनियमितताएं बरतने, पैसों के लेनदेन और नौकरी देने के नाम पर एक महिला का उत्पीड़न करने का आरोप है।

विज्ञापन


केंद्रीय विजिलेंस कमीशन नई दिल्ली के आदेशों पर हिमाचल सरकार ने यह जांच बैठाई है। कमीशन को किसी व्यक्ति ने भर्तियों में चहेतों को लाभ देने का आरोप लगाया है। महिला का उत्पीड़न करने की शिकायत भी कमीशन को की गई है। कमीशन ने मामला संज्ञान में आते ही प्रदेश सरकार को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा नरेश ठाकुर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच कमेटी ने विश्वविद्यालय से भर्तियों का सारा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। पूर्व कुलपति एडीएन वाजपेयी पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में की गई असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में तय नियमों को दरकिनार कर भर्तियां कीं। रोस्टर को सही तरीके से लागू नहीं किया गया। भर्तियां करने में पैसों का लेनदेन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी उठा था महिला उत्पीड़न का मामला

CVC orders probe against HPU former Vice-ChancellorADN Bajpai

एडीएन वाजपेयी जब विवि के कुलपति थे, उस समय एक महिला का बेनामी पत्र जारी हुआ था। महिला ने कुलपति पर नौकरी देने के नाम पर घर बुलाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

हालांकि, इस आरोप को वाजपेयी ने सिरे से नकारते हुए उनकी छवि को खराब करने के लिए रचा गया षड्यंत्र बताया था। अब दोबारा से यह मामला उठने से एचपीयू में माहौल गरमा गया है।

इन आरोपों की हो रही है जांच
असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी देने के लिए 15-15 लाख रुपये लिए
रिजर्व ओबीसी वर्ग के पद के लिए एक ही व्यक्ति को साक्षात्कार के लिए बुलाया
एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्ति दी गई, जिसने न तो नेट क्वालिफाई किया और न ही पीएचडी की
गणित विषय की पात्रता परीक्षा में 64 अंक अर्जित करने वाले को साक्षात्कार में 2 ही अंक दिए 
हिंदी विभाग में जिस व्यक्ति के 80 में से 63 अंक आए, उसे बाहर कर दिया गया जबकि इससे कम अंक वाले को नियुक्ति दे दी 
अर्थशास्त्र विषय में पांच साल के अनुभव की शर्त को जोड़ा गया। इस पद के लिए 14 लोगों ने आवेदन किया। दो लोग इसके लिए पात्र बने। साक्षात्कार में केवल एक ही व्यक्ति आया और उसे नियुक्ति भी दे दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed