फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cut in the prices of 103 medicines

टीबी, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग समेत 103 दवाएं सस्ती

Sat, 02 Apr 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 02 Apr 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
cut in the prices of 103 medicines
एनपीपीए ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

टीबी, हाई ब्लड प्रेशर, मिर्गी, मधुमेह, एचआईवी/एड्स, जीवाणु संक्रमण के रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश समेत देश भर में 103 दवाएं सस्ती हो गई हैं। अब इन दवाओं की उत्पादन कीमतों पर नियंत्रण राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) का होगा।

विज्ञापन


थोक और परचून विक्रेता खरीदार से तय मुनाफा ही ले सकेंगे। दवाओं के सीलिंग रेट तय करके इन्हें बाजारों में उतारा जा चुका है। एक अप्रैल से इन दवाओं की कीमतें सस्ती होने की अधिसूचना एनपीपीए ने अपनी वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। वर्ष 2015 में इन दवाओं के सीलिंग रेट तय करने की अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद इन दवाओं की पुरानी कीमतों पर उत्पादन बंद कर नए सिरे से उत्पादन शुरू किया गया और मार्केट में पुराना स्टाक क्लीयर किया गया। लिहाजा, पुरानी कीमतों पर दवाएं बेचने वालों पर ड्रग्स विभाग शिकंजा कसेगा। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने कहा कि एनपीपीए के निर्देशानुसार ही दवाओं की कीमतें सस्ती होती हैं। शिकायतों पर कार्रवाई एनपीपीए के माध्यम से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस वन-
कार्डियोवस्कुलर डीसीज (हृदय रोग) के लिए प्रचलित एस्ट्रोवासटेटिन 40 एमजी की टैबलेट अब 17.91 रुपये में मिलेगी। पहले इसकी कीमत 18.41 रुपये थी। इस दवा की कीमत में 0.49 पैसे की कमी आई है।

केस टू-
हेपेटाइटिस बी का इंजेक्शन सोफोसब्यूवियर 400 एमली पहले 636.56 रुपये का था, अब यही इंजेक्शन रोगियों को या सरकारी खरीद में 619.31 रुपये का मिलेगा। इस दवा की कीमत 17.25 रुपये कम हुई है।

केस थ्री-
एचआईवी/एड्स और प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने वाली टेनोफलोविर 300 एमजी, लैमीव्यूडीन 300 एमजी, एफावैरिंज 600 एमजी अब 94.27 रुपये की जगह 91.71 रुपये में मिलेगी। इसकी कीमत 2.56 रुपये कम हुई है। वहीं राल्टेगेवर 400 एमजी 143.13 रुपये से कम होकर 139.25 रुपये तक हो गई है। इसमें 3.88 रुपये कीमत में कमी आई है।

ये दवाएं भी सस्ती-
एनपीपीए ने 103 दवाओं समेत हार्ट अटैक के दौरान प्रयोग में आने वाली मिथाइलडोपा टैबलेट और हाईयोस्काइन बल्टीब्रोमाइड और पैरासिटामोल टैबलेट के भी सीलिंग रेट तय किए गए हैं। ये दवाएं बाजार में काफी प्रचलित हैं। सभी दवाएं आपातकाल में जीवनरक्षक का काम करने वाली हैं।


यहां सर्च करें प्राइज-
अगर कस्टमर को विभिन्न कंपनियों की दवाओं की कीमतों को लेकर उलझन है तो परेशान न हों। एनपीपीए की वेबसाइट में यह सर्च मेडिसन प्राइज में क्लिक करें और दवा और कंपनी का नाम डाल दें। सरकार द्वारा नियंत्रित कीमतों की फेहरिस्त आपके सामने होगी। हो सकता है कि अभी कुछ दवाओं की कीमतें उपलब्ध नहीं हों, लेकिन एनपीपीए इस पर कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed