फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Currency Exchange Case at Chintpurni Temple, Accused officer Transfered.

मंदिर में पुराने नोट बदलने के मामले में फंसा अफसर, हटाया गया

Fri, 16 Dec 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 16 Dec 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
Currency Exchange Case at Chintpurni Temple, Accused officer Transfered.

आखिरकार प्रदेश सरकार ने चिंतपूर्णी मंदिर में नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को चढ़ावे के पैसे से खपाने के मामले में कार्रवाई करते हुए मंदिर अधिकारी को पद से हटाकर उनका तबादला कर दिया है। मंदिर अधिकारी के पद पर रहे सुभाष चौहान को चंबा जिला के सिहुंता में उनके गृह राजस्व विभाग के तहत कंसॉलिडेशन आफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


मंदिर अधिकारी पर कार्रवाई के आदेश हालांकि करीब एक सप्ताह पूर्व हो गए थे, लेकिन अभी तक उनके तबादले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। वीरवार को सरकार ने उनके तबादला आदेश जारी कर दिए। उपायुक्त एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास चिंतपूर्णी विकास लाबरू ने मंदिर अधिकारी के तबादला आदेशों की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुभाष चौहान की जगह ऊना में तहसीलदार (रिकवरी) के पद पर सेवारत सरोज कुमारी को मंदिर अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। ‘अमर उजाला’ ने बीते 12 नवंबर को इस गड़बड़ी को उजागर किया था, जिस पर उपायुक्त ने जांच बैठाते हुए मंदिर अधिकारी समेत सहायक मंदिर अधिकारी को गणना ड्यूटी से हटाते हुए एसडीएम अंब को प्रारंभिक जांच का जिम्मा सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ था खुलासा, वायरल हुआ था ऑडियो

Currency Exchange Case at Chintpurni Temple, Accused officer Transfered.

बता दें कि बीते आठ नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ावे के छोटे नोटों से बड़े नोट बदलने की कोशिश की जा रही थी। 11 नवंबर को जब अधिकारियों की मौजूदगी में चढ़ावे की डिटेल बदलवाने को दबाव बनाया गया तो मंदिर के ही एक कर्मचारी ने इसका विरोध किया।

लेकिन उक्त कर्मचारी से कथित तौर पर अभद्रता के साथ नोटों की डिटेल बदलने को दबाव बनाया गया, जिसकी कर्मचारी ने अपने मोबाइल में ऑडियो क्लिप बना ली। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद एसडीएम अंब ने उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी। जांच के बाद उपायुक्त ने इसे सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग को भेजा।

उसके बाद सचिव ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को उक्त अधिकारी को हटाने के आदेश दिए। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सहायक मंदिर अधिकारी पर भी जांच चल रही है। फिलहाल सरकार ने कार्रवाई करते हुए सुभाष चौहान को मंदिर के पद से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed