फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Currency Ban: No Cash for Farmer In Banks.

अबकी बार किसानों पर दोहरी मार, बैंक नहीं दे रहे पैसा, बीज भी नहीं मिल रहे

Thu, 24 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Currency Ban: No Cash for Farmer In Banks.

केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के बावजूद किसानों को सहकारी बैंकों में क्रेडिट कार्ड और पुराने नोटों पर बीज खरीद की छूट का लाभ नहीं मिल रहा है। बैंकों और बीज विक्रय केंद्रों में बुधवार तक सरकारी आदेश नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, कुल्लू और हमीरपुर के किसान-बागवान बैंकों और बीज केंद्रों से खाली हाथ लौट रहे हैं। जिला कांगड़ा में किसानों को 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट पर बीज खरीदने की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सहकारी सभाएं डिप्टी रजिस्ट्रार सुधीर कटोच ने बताया कि पुराने नोट से बीज खरीद की अधिसूचना नहीं पहुंची है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के जीएम सतवीर मिन्हास ने बताया कि बैंक को 500, 1000 रुपये के पुराने नोट स्वीकार करने पर रोक अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीज तो है लेकिन पुराने नोट पर देने को तैयार नहीं

Currency Ban: No Cash for Farmer In Banks.

सहकारी सभाओं में बेशक किसानों को पुराने नोट देकर बीज खरीदने की केंद्र ने छूट दी है, लेकिन सूबे के सबसे बड़े सहकारी बैंक केसीसी में रिजर्व बैंक की ओर से इस बाबत कोई अधिसूचना नहीं पहुंची है। सोलन में स्थित जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में भी अधिसूचना न मिलने का हवाला दिया जा रहा है।

क्रेडिट कार्ड पर भी किसानों को 24 हजार की निकासी सीमा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के पास बीज की खरीद के लिए पैसे तक नहीं हैं। जिला कुल्लू में भी सहकारी बैंकों से किसान-बागवान निराश लौट रहे हैं। ऊना और बिलासपुर जिला में भी किसान क्रेडिट कार्ड का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। पुराने नोट से बीज और खाद खरीद की अधिसूचना हमीरपुर के बैंकों के पास भी नहीं पहुंची है।

बैंक में कैश की कमी, खाली हाथ लौट रहे किसान

Currency Ban: No Cash for Farmer In Banks.

राज्य सहकारी बैंक में भले ही सरकार की अधिसूचना पहुंच गई है, लेकिन बैंक को पर्याप्त कैश नहीं मिलने से व्यवस्था डगमगा गई है। भारतीय स्टेट बैंक से राज्य सहकारी बैंक को रोज 20 से 25 लाख ही मिल रहे हैं।

राज्य सहकारी बैंक लिमिट के अनुसार किसानों को खाद के लिए 24 हजार की राशि एकमुश्त नहीं दे पा रहा है। किसानों और बागवानों को चार-पांच हजार रुपये की राशि ही दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed