फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   curfew relaxed in solan new timings from 8am to 11am

सोलन में अब इस समय खुलेंगी दुकानें, प्रशासन ने किया होम डिलीवरी का प्रबंध

Fri, 27 Mar 2020 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Mar 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
curfew relaxed in solan new timings from 8am to 11am
सोलन के दाड़लाघाट में राशन डिपो के बाहर कतार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

कर्फ्यू में ढील का समय दोबारा से तीन घंटे तक कर दिया गया है। सोलन में अब सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रोजमर्रा की जरूरतों वाली दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि में एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर जरूरी सामान की खरीद कर पाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद सभी जिलों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया था।

विज्ञापन


इसे अपने-अपने हिसाब से जिला में लागू करने के आदेश दिए। सोलन प्रशासन ने आठ से ग्यारह बजे तक का समय चुना है। इस दौरान लोग दूध, राशन व दवाओं समेत सभी जरूरी वस्तुओं की खरीद कर पाएंगे। यह तीसरी मर्तबा है, जब कर्फ्यू में ढील का समय बदला गया है। इससे पहले एक दिन के लिए सुबह सात से एक बजे तक खरीदारी का समय निर्धारित किया था।

विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर गाड़ियों और भीड़ की शक्ल में निकल आए। इसके बाद सरकार को ढील की शर्तों में फेरबदल करना पड़ा है। साथ ही सोलन प्रशासन ने होम डिलीवरी करवाने का फैसला कर लिया है। लोगों को जरूरी सामान के लिए बस फोन पर ऑर्डर देना होगा। इस जरूरी सामान में सभी तरह की खाने-पीने की वस्तुओं के साथ ही राशन भी शामिल है।

शहर भर के करीब 50 से अधिक कारोबारियों को प्रशासन ने होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया है। इस सूची में वो ही नाम शामिल किए गए हैं जो व्यापार मंडल की तरफ से अधिकृत किए थे। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि सूची सार्वजनिक कर दी गई है और कारोबारियों को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया है। 

उपायुक्त केसी चमन ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के समय को तीन घंटे तक सीमित किया है। जिले में सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बाजार बंद कर दिया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों में रहना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि खरीदारी करते समय एक-दूसरे से उचित दूरी जरूरी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed