{"_id":"5e7ddb448ebc3e6fa93b1789","slug":"curfew-in-himachal-pradesh-hp-news-in-hindi-man-traveling-on-wife-curfew-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा पड़ा पत्नी के कर्फ्यू पास पर घूमना, माफी मांग कर छुड़ाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा पड़ा पत्नी के कर्फ्यू पास पर घूमना, माफी मांग कर छुड़ाई जान
Fri, 27 Mar 2020 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Mar 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
एसपी हमीरपुर अर्जित सेन सुजानपुर में कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के कर्फ्यू पास पर शहर की परिक्रमा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का है। पुलिस अधीक्षक ने वाहन जब्त कर संबंधित व्यक्ति की खूब क्लास लगाई। कार में चार लोग थे। बिलासपुर-हमीरपुर सीमा पर उखली के पास एसपी ने नाके के दौरान इन्हें पकड़ा। पुलिस ने कार को रोका तो चालक ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं तथा कर्फ्यू पास है। पुलिस ने उसे पास दिखाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर चालक आनाकानी करने लगा। पुलिस ने चेक किया तो देखा कि वह किसी महिला स्वास्थ्य कर्मी का कर्फ्यू पास था। बताया जा रहा है कि कार चालक कोई कारोबारी था। उसके साथ तीन और लोग थे। काफी देर माफी मांगने के बाद इन लोगों ने पुलिस से जान छुड़ाई। पुलिस ने भविष्य में गलत जानकारी देने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि उखली में एक कार चालक के पास किसी रिश्तेदार का कर्फ्यू पास था। कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन