{"_id":"5e7b44cb8ebc3e728a436f62","slug":"curfew-in-himachal-pradesh-hp-news-in-hindi-govt-consider-twelve-essential-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र समेत 12 सेवाओं को सरकार ने माना एसेंशियल सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र समेत 12 सेवाओं को सरकार ने माना एसेंशियल सर्विस
Wed, 25 Mar 2020 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया को एसेंशियल कमोडिटी माना है। ऐेसे में इनमें काम करने वाले लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए। मुख्यालय की ओर से इस संबंध में एक लिखित आदेश सभी जिलों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
आदेश में इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के अलावा कानून व्यवस्था व न्यायिक ड्यूटी, पुलिस, अर्ध सैनिक बल व सेना, स्वास्थ्य, बैंक व एटीएम, बिजली, पानी, नगर निकाय, शहरी व ग्रामीण विकास के निकाय, अग्निशमन, टेलीकॉम व इंटरनेट सेवा, डाक, सप्लाई चेन व संबंधित परिवहन, ट्रेजरी के अलाव अलावा संबंधित जिला उपायुक्तों की ओर से तय की गई एसेंशियल सेवाओं से संबंधित लोगों से रोक-टोक न की जाए। स्पष्ट किया गया है कि घर से दफ्तर और दफ्तर से घर जाते समय इन सेवाओं से जुड़े लोगों को आने जाने दिया जाए, ताकि इन सेवाओं का संचालन अबाध्य रूप से हो सके।
विज्ञापन