{"_id":"5ed28e6bb335334ea45832b5","slug":"curfew-can-remain-in-force-till-june-30-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 30 जून तक रह सकता है कर्फ्यू, मिल सकती है 12 घंटे की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 30 जून तक रह सकता है कर्फ्यू, मिल सकती है 12 घंटे की छूट
Sun, 31 May 2020 10:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 31 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कर्फ्यू 30 जून तक लागू रह सकता है। इसमें आठ घंटे की जगह प्रदेश में 12 घंटे की ढील मिल सकती है। इस बारे में रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिलों के डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करने के बाद फैसला ले सकते हैं। इसमें राज्य में धार्मिक गतिविधियां शुरू करने के बारे में भी निर्णय होगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन-4 रविवार को खत्म हो रहा है। सोमवार से लॉकडाउन-5 शुरू होगा। केंद्र सरकार की इस बारे में गाइडलाइंस आ गई हैं। राज्य सरकार इन दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर रही है। चूंकि एक जून को सुबह सात बजे से सायं सात बजे के बीच बसें चलनी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि कर्फ्यू का वक्त भी शाम सात बजे से सुबह के सात बजे के बीच ही रहेगा। हालांकि इस संबंध में कोई भी निर्णय रविवार को ही होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कौन-कौन सी आर्थिक गतिविधियां शुरू होनी हैं, इस पर भी फैसला लिया जाएगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार धार्मिक गतिविधियां शुरू होनी हैं तो यह भी यहां आरंभ होंगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने बताया कि राज्य सरकार इसके बारे में फैसला रविवार को लेगी। प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ने भी बताया कि इस बारे में रविवार को जिलाधीशों के साथ मंत्रणा कर निर्णय होगा।
विज्ञापन