{"_id":"5d52f88d8ebc3e6cf60c91db","slug":"culture-activity-shimla-news-sml3038741103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु की नगरी पांवटा पहुंचा ननकाना साहिब से चला अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु की नगरी पांवटा पहुंचा ननकाना साहिब से चला अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन
विज्ञापन
गुरु की नगरी पांवटा पहुंचा ननकाना साहिब से चला अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पाकिस्तान से सिखों का अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन हरियाणा के कपाल मोचन गुरुद्वारा बिलासपुर से होकर मंगलवार देर रात बहराल राज्य सीमा से गुरु की नगरी पांवटा साहिब पहुंचा। देर रात को हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
बारिश और घंटों इंतजार के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। मंगलवार को 4 बजे नगर कीर्तन के पहुंचने का समय था। लेकिन, रात 8 बजे पहुंचा।
पांवटा साहिब में नगर कीर्तन का स्वागत विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन ननकाना साहिब पाकिस्तान से चला है। नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जा रहा है। पाकिस्तान से पहुंची पालकियों में गुरु जी से जुड़ी स्मृतियां श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहे। पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान हरभजन सिंहए प्रबंधक जगीर सिंह और कुलवंत सिंह ने बताया कि 72 साल में पहली बार गुरुद्वारा ननकाना साहिब से पहला अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन भारत के विभिन्न हिस्सों से होकर पांवटा पहुंचा है।