{"_id":"20e73a48031103b68458f6f52e8838c5","slug":"cultural-programme-at-gaiety-theatre-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारत हमको जान से प्यारा’ पर झूमे एन्करेज के स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारत हमको जान से प्यारा’ पर झूमे एन्करेज के स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Sep 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एन्करेज प्री स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही लूटी। सोमवार को गेयटी थियेटर में आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक सुरेश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों का ‘भारत हमको जान से प्यारा’ देश भक्ति गीत रहा। इसके अतिरिक्त कश्मीरी नृत्य, भरत नाट्यम और दुर्गा पूजा नृत्य पर बच्चों ने जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या विभा कंवर ने बताया कि छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
समारोह में अदम्य, अनिव, सीरिशा, ईशान, अर्जित, भवनेश, याकेश, आदित्य, सानिध्य, सान्वी, काव्या, दिव्यांशु, अभिग्य, जतिन, अंश, रितांजली, मनसीरत, दृष्टि, कबीर और अक्शपातिका ने भाग लिया।