फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: शिमला में मनाई गुरु रविदास की जयंती

Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
शिमला। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला शिमला ने रविवार को नाभा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती मनाई। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख देशराज ठाकुर मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। मनुष्य की श्रेष्ठता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके चरित्र और कर्मों से तय होती है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए आह्वान किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. चमन लाल बंगा ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। डॉ. बंगा ने शिक्षा के माध्यम से समाज में भेदभाव समाप्त कर समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करने की बात कही। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सूद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान डॉ. रामकृष्ण मार्कंडेय, प्रो. राकेश नेगी और भीष्म सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed