{"_id":"6aca3e714a0e11ab72074cd6","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-801544-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शारदीय नवरात्र के लिए जगमगाए माता के दरबार, सुबह छह बजे खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शारदीय नवरात्र के लिए जगमगाए माता के दरबार, सुबह छह बजे खुलेंगे कपाट
विज्ञापन
तारा देवी, कालीबाड़ी मंदिर और बीसीएस के मंदिर में फूलों से की गई सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शारदीय नवरात्र के लिए माता के दरबार रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। शरह के तारा देवी, ढिंगू माता मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और बीसीएस के तारा माता मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे से खुल जाएंगे। इस पावन अवसर पर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में बीते कई दिनों से तैयारियां जोरों पर हैं। कालीबाड़ी मंदिर में दो हफ्ते पहले से रंग-रोगन और साफ सफाई का काम शुरू हो गया था। अब नवरात्र के लिए सभी मंदिरों में सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। कालीबाड़ी हॉल में कोलकाता से आए मूर्तिकारों ने मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कार्तिकेय की भव्य मूर्तियां बनाई हैं। इन मूर्तियों की स्थापना षष्ठी यानी छठे नवरात्र में होगी। कालीबाड़ी मंदिर में माता की पूजा अर्चना सुबह छह बजे से ही शुरू हो जाएगी। घटस्थापना के बाद माता की विशेष आरती होगी। इसके बाद दिनभर मंदिर में दुर्गा सप्तशति का पाठ, भजन कीर्तन चलेगा और शाम को माता की संध्या पूजा होगी। कार्य निर्वाहक समिति कालीबाड़ी के सचिव डॉ. कल्लोल प्रमाणिक ने बताया कि मंदिर में भक्तो के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
-- --
इनसेट
तारा देवी मंदिर में लगेगा मेला
तारा देवी मंदिर कमेटी के ट्रस्टी ललित ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में मेला भी आयोजित किया जाता है। मनियारी, पूजा सामग्री और खाने-पीने की दुकानें सजेंगी। इसके अलावा पहले नवरात्र से आखिरी नवरात्र तक भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। वहीं आखिरी नवरात्र पर मंदिर में दंगल का आयोजन किया जाएगा। माली जीतने वाले को 51 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दंगल की तैयारियों में मंदिर के ट्रस्टी पवन शर्मा, आरके शांडिल, देवेंद्र कुमार शर्मा, श्रीकांत भारद्वाज, यशपाल शर्मा, संजय शर्मा अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
इनसेट
यह रहेगा घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
नवरात्र के पहले दिन 11 अक्तूबर को प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाएगी। इसी दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होगी। घटस्थापना के लिए सुबह का शुभ मुहूर्त सुबह 7:50 से 10:00 बजे तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:45 से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। इसे घटस्थापना के लिए विशेष रूप से श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है।
-- --
माहूंनाग मंदिर में लगेंगे भंडारे
शहर से सटे शोघी क्षेत्र में स्थित माहूंनाग मंदिर नवरात्र के अवसर पर भंडारों का आयोजन किया जाएगा। भंडारे 11, 13, 14, 17, 18 और 19 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन किया जाएगा। नवरात्र के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।