फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: मिडल बाजार में गणपति पंडाल में गूंजे भजन

Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
शिमला। राजधानी के मिडल बाजार के गणपति पंडाल में रविवार को श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट ने भजन संध्या का आयोजन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। डेरा बाबा रुद्र नंद सेवक मंडल शिमला के सदस्यों ने भगवान गणपति की महिमा का गुणगान किया। भजनों की मधुर धुनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। डेरा बाबा रुद्र नंद सेवक मंडल के अध्यक्ष अरविंद शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने गणपति और अन्य धार्मिक भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर जयकारे लगाए। उन्होंने भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया। अरविंद शर्मा ने गणपति मूर्ति की स्थापना और विसर्जन शास्त्रों के अनुसार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे सनातन धर्म की मर्यादा बनी रहेगी। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने भजन मंडली का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि अगला भजन कार्यक्रम 24 सितंबर को होगा। यह कार्यक्रम डेरा बाबा रुद्र नंद सेवक मंडल शिमला की ओर से गणपति सेवा मंडल गंज बाजार शिमला में आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed