फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: गणेश महोत्सव आज से, 12 दिनों तक घरों में विराजमान होंगे गणपति

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
मूर्ति स्थापित करने के लिए सुबह 9:11 से 10:44 बजे और पूर्वाह्न 11:02 से दोपहर 1:31 बजे तक शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

शहर में भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा कार्यक्रम का आगाज, मिडल बाजार में स्थापित होंगी 108 मूर्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में गणेश महोत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान लोग भगवान गणपति को 12 दिनों तक अपने घरों में विराजमान कर पूजा-अर्चना करते हैं। शहर में महोत्सव के दौरान गंज बाजार और मिडल बाजार में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि सोमवार को भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 9:11 से 10:44 बजे तक और पूर्वाह्न 11:02 से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से मिडल बाजार में गणपति की 108 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। ट्रस्ट के सदस्य महोत्सव का शुभारंभ विशाल शोभा यात्रा के साथ करेंगे। बैंड-बाजे के साथ गणपति की मूर्ति उठाकर भव्य शोभा यात्रा सीटीओ चौक से लोअर बाजार, शेर ए पंजाब और मालरोड होते हुए मिडल बाजार तक निकाली जाएगी। गणपति सेवा मंडल की ओर से गंज बाजार में मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणपति की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। दोनाें जगहों पर प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, वहीं 12 दिनों तक श्रद्धालुओं को भंडारा भी परोसा जाएगा।
विज्ञापन

श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। गणपति सेवा मंडल के प्रधान दीपक सूद ने बताया कि गंज बाजार में स्थापित होने वाली भगवान गणपति की प्रतिमा अंबाला से लाई गई है। सोमवार को मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोअर बाजार में खूब बिकी गणपति बप्पा की मूर्तियां
गणपति महोत्सव को लेकर राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को भगवान गणेश की मूर्तियों की खूब बिक्री हुई। अलग-अलग आकार, रंग और स्वरूप की प्रतिमाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। श्रद्धालु गणेश की सूंड की दिशा, आसन और प्रतिमा के आकार को लेकर भी अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। सबसे छोटी मूर्ति का मूल्य 150 रुपये और सबसे बड़ी का 8,500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed