{"_id":"6a8afa781d795de19a0c5733","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-774928-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी में हुनर बाज हिमाचल सीजन-8 का समापन, प्रदेशभर के 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को हुनर बाज हिमाचल सीजन-8 के तहत हिमाचली लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
देव भूमि हिम कला मंच शिमला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान पहाड़ी नाटी, कथक, शास्त्रीय और बॉलीवुड सहित अन्य नृत्य प्रस्तुत किए। आठ श्रेणियों में करवाई गई प्रतियोगिता में किड्स, जूनियर, सीनियर, ओपन-1 और ओपन-2 समेत विभिन्न वर्ग शामिल रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका मीनाक्षी शर्मा, सिमी शांडिल्य और पल्लवी ठाकुर ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।