फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: जया एकदशी 29 को, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Sun, 25 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
भगवान विष्णु को चंदन, पुष्प, फल, मिष्ठान, तुलसी दल, पंचामृत अर्पित करना शुभ
विज्ञापन

दशमी से नियमों का पालन करने से आती है सुख-समृद्धी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल जया एकादशी व्रत माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल जया एकादशी 29 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से विजय और सफलता की प्राप्त होती है।

इस दिन भगवान विष्णु को चंदन, पुष्प, फल, मिष्ठान, तुलसी दल, पंचामृत अर्पित करना बहुत शुभ होता है। इस व्रत को करने के लिए दशमी तिथि से ही नियमों का पालन करना फलदायी होता है और सुख-समृद्धी की प्राप्ति होती है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 जनवरी को शाम 04:34 बजे से शुरू होगी और 29 जनवरी को दोपहर 01:56 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए जया एकादशी 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस व्रत के पारण का मुहूर्त 30 जनवरी को सुबह 7:09 से 11:17 बजे तक रहेगा। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि इस एकादशी तिथि को भौमि एकादशी भी कहा जाता है। बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धापूर्वक इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति मृत्यु के बाद भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है। कहा कि इस वर्ष जया एकादशी पर इंद्र और रवि योग बन रहे हैं जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed