फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: गोविंद मेरो गोपाल मेरो भजन पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 08 Oct 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
कथा में मनाया कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव, झांकियाें ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राम बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु गोविंद मेरो, गोपाल मेरो भजन पर नाचते-गाते नजर आए। इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों को देखकर सभी श्रद्धालु खासे भावुक हुए।

कथा वाचक व्यास पं. राम हरी ने भक्तों को विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया था। उनके पिता ने जब उनका विवाह राजा शिशुपाल से तय कर दिया, तो रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को एक संदेश भिजवाया, जिसमें उन्होंने शिशुपाल से विवाह न करने और प्राण त्याग देने की इच्छा व्यक्त की। इस पर कृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर लिया और उन्हें द्वारका ले आए। यहां सभी देवी-देवताओं और श्रेष्ठ जनों की उपस्थिति में उनका भव्य विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान आकर्षक वेशभूषा में श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की झांकी निकाली गई। इसके बाद कथा वाचक ने भक्तों को महारासलीला का प्रसंग भी सुनाया। कथावाचक ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। गोपियों की इस कामना को पूरी करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सजधज कर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। इसके बाद भगवान ने रास आरंभ किया। कथा वाचक ने बताया कि माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधि वन में श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां जितनी गोपियां थीं, उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed