फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: शबद-कीर्तन से संगत की निहाल, प्रभातफेरी निकाली

Sun, 05 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का आज मनाया जाएगा 358वां प्रकाश पर्व
विज्ञापन

मीडिल बाजार भगत नाम देव जी गुरुद्वारे में सजाया दीवान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का सोमवार को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से निशान साहेब के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 6 जनवरी को मनाई जा रही है। रविवार को सुबह 7 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से प्रभातफेरी रवाना हुई। इसमें करीब 150 लोग शामिल थे। निशान साहेब के साथ निकाली प्रभातफेरी राम बाजार से होते हुए लक्कड़ बाजार टनल तक गई। वहां पर मीडिल बाजार भगत नाम देव जी गुरुद्वारे से आई प्रभातफेरी के लोग भी जुड़े। इसमें करीब 120 लोग शामिल थे। इसके बाद प्रभातफेरी सीटीओर चौक, शेर-ए पंजाब से होते हुए मीडिल बाजार भगत नाम देव जी गुरुद्वारे सुबह 8 बजे पहुंची। यहां पर दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला से भाई सुखजिंदर सिंह ने 9 बजे तक शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद अरदास हुई। इसके बाद आलू, पुरी और खीर का लंगर बरताया गया। शाम 9 बजे तक शबद कीर्तन किया गया। शाम 6 से 6:30 बजे तक ग्रंथी शिमला सभा के लवप्रीत सिंह ने सोदर रहिदार साहिब का पाठ किया। 6:30 बजे से 7:15 तक जसविंदर सिंह ने आरती कीर्तन, 7:15 से 8 बजे तक हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह ने शबद-कीर्तन और 8 से 9:15 बजे तक हजूरी रागी तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से भाई निर्भय सिंह ने संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से ग्रंथी जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, अवतार सिंह, भगत नामदेव, बीबी सुरजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुरुआत सुबह 5 बजे सुखमनी साहिब के पाठ के साथ होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे तक शबद-कीर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed