{"_id":"68b451909ff89fc2b30949f2","slug":"cultural-news-shimla-radha-astmi-shimla-news-c-19-sml1002-594131-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गंज बाजार में राधा प्यारी ने जन्म लियो...भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गंज बाजार में राधा प्यारी ने जन्म लियो...भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा ने राधा-कृष्ण मंदिर में राधाष्टमी पर करवाया कार्यक्रम
दोपहर को आरती के बाद राधा रानी को लगे 56 प्रकार के भोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राधा प्यारी ने जन्म लियो है भजन पर श्रद्धालु जमकर झूम। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को राधाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। तेज बारिश के साथ भी मंदिर में श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वृंदावन से विशेष तौर बुलाए गए कथावाचक नितिन भारती ने राधा रानी के जन्म की कथा सुनाई। दोपहर 12 बजे राधा रानी के जन्म के बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर राधे-राधे के जयकारे लगाए। इसके बाद राधा रानी की विशेष पूजा की गई जिसमें उन्हें 56 प्रकार के भोग लगाए गए। एक पौराणिक कथा के अनुसार यशोदा मैया कन्हैया को दिन में आठ बार भोजन कराती थीं। ऐसे में सप्ताह में सात दिन के हिसाब से 56 व्यंजन होते हैं इसलिए प्रभु को प्रसन्न करने के लिए 56 प्रकार के भोग का प्रसाद लगाया जाता है। कथा समाप्त होने के बाद सरला एंड पार्टी, जेबीडी ग्रुप और प्रेमी एंड पार्टी ने कीर्तन किया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्नातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, गोपाल डोरा, वरिष्ठ सह सचिव सतपाल शर्मा, अशोक सोहल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।