फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cultural Meet, Bilaspur in folk dance, Solan winner in musical instrument tied with cultural presentations at

Cultural Meet: लोकनृत्य में बिलासपुर, वाद्ययंत्र में सोलन विजेता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Wed, 07 Dec 2022 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 08:21 PM IST
सार

प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मीट 2022 का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक मीट में छात्रा वर्ग की कला की आठ विधाओं में प्रतिस्पधाएं करवाई गईं।

विज्ञापन
Cultural Meet, Bilaspur in folk dance, Solan winner in musical instrument tied with cultural presentations at
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मीट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मीट 2022 का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक मीट में छात्रा वर्ग की कला की आठ विधाओं में प्रतिस्पधाएं करवाई गईं। लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर विजेता रहा। इसके अलावा वाद्ययंत्र और सुगम संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन, शास्त्रीय संगीत में पोर्टमोर स्कूल शिमला, समूहगान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरोल (मंडी), श्लोक उच्चारण और संस्कृत गीतिका में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी (कुल्लू), भाषण में रेंबो वर्ल्ड स्कूल कांगड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सांस्कृतिक विधाओं में जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने अटल सदन कुल्लू में सांस्कृतिक मीट में अपनी प्रतिभा दिखाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मीट 2022 की मेजबानी कुल्लू को सौंपी गई थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इस सांस्कृतिक मीट का समापन किया। उन्होंने विजेता विद्यालयों की छात्राओें को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व छात्राओं ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति को खूब सराहा। लोकनृत्य के माध्यम से छात्राओं ने अपने जिला की संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया। खास बात यह रही कि सभी प्रस्तुतियों में छात्राओं ने हिमाचल की संस्कृति को ही तरजीह दी। छात्राओं ने मेले नू चलिए, पहाड़ी मैनूं भी लेई चल, निक्की जिन्नी गोजरी, बाग-बगीचे, पत्थरे पठुरिए, कांट चूटा कुबरों रा रे, म्हारे देशा रा दिल, तू मोही ओ छूरिए आदि गीतों से दर्शकों को झूमने पर विवश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed