{"_id":"65ad107606ef19170c0edca3","slug":"cultural-activity-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-293440-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 100 मंदिरों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, मनाई जाएगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 100 मंदिरों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, मनाई जाएगी दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को जिलेभर के 100 से अधिक मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी के 60 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। जिलेभर के मंदिरों की भव्य सजावट की गई है। बाजारों और जगह-जगह भगवान श्रीराम, बजरंगबली के भगवा झंडे लगाए गए हैं। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों में भी श्रीराम के झंडे लगाए हैं। दिवाली की तरह बाजार और सड़कें सज गई हैं। जिलेभर के मंदिरों में विशेष हवन, सुंदरकांड पाठ, राम नाम जाप, हनुमान चालीसा पाठ, कीर्तन होंगे। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सुबह 11:00 बजे भजन मंडलियां कीर्तन करेंगी। राम मंदिर, हनुमान मंदिर जाखू, खुशहाला महावीर मंदिर शोघी, संकटमोचन मंदिर, शिव मंदिर मिडल बाजार, राधा- कृष्ण मंदिर गंज बाजार, कामना देवी मंदिर, गोपाल मंदिर बालूगंज, लक्ष्मी-नारायण मंदिर छोटा शिमला, लक्ष्मी-नारायण मंदिर कसुम्पटी, शिव शक्ति मंदिर ढली, अक्षरधाम मंदिर नया शिमला में भव्य कार्यक्रम होंगे। मजयाठ वार्ड में देवभूमि सांस्कृतिक एवं खेल मैदान में सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद हवन यज्ञ होगा। कीर्तन मंडलियां भजन कीर्तन करेंगी। इस दौरान मंदिरों में भंडारे लगाए जाएंगे। शाम के समय मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। मिट्टी के दीये जगाए जाएंगे। इसके बाद आतिशबाजी और पटाखे जलाकर दिवाली मनाई जाएगी।
राम मंदिर अभियान के जिला सह संयोजक जगदीश ठाकुर ने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा का दिन यादगार बनाने के लिए रामभक्त जुटे हुए हैं। मंदिरों की भव्य सजावट की गई है। बताया कि सोमवार को जिले के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे।