फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural activity in shimla

Shimla News: राधा-कृष्ण और खुशहाला मंदिर में अखंड रामायण पाठ, 5,100 दीयों से जगमगाएगा मंदिर

Sun, 21 Jan 2024 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
cultural activity in shimla
शिमला। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में रविवार को अखंड ज्योति जलाई गई। भगवान गणेश और नवग्रहों की विधिवत पूजा के बाद सुबह 09:00 बजे अखंड रामायण पाठ किया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही रही। मंदिर के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल, पंडित सुशील शर्मा, पंडित भगवती प्रसाद और मंदिर में विशेष रूप से पधारे तीन पंडितों ने अखंड रामायण का पाठ किया। सोमवार सुबह 09:30 बजे हवन यज्ञ होगा। सुबह 11:00 बजे एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं को अयोध्या के लाइव दर्शन करवाए जाएंगे। कहा कि शाम 05:30 बजे मंदिर में दीपोत्सव होगा। मंदिर को दीयों से सजाया जाएगा। शाम 06:00 बजे मंदिर में आतिशबाजी होगाी। इसके बाद रिज मैदान में होने वाली आतिशबाजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर अशोक मित्तल, शिव कुमार, सतपाल शर्मा, रजनीश चौपड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


खुशहाला मंदिर में सात पंडितों ने किया अखंड रामायण पाठ
खुशहाला महावीर मंदिर बड़ा ठाकुराद्वारा परगना खुशहाला शोघी में रविवार को अखंड रामायण किया गया। सात पंडितों ने अखंड रामायण पाठ किया। सोमवार सुबह 08:30 बजे हवन यज्ञ होगा। शाम के समय मंदिर में 5100 मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही आतिशबाजी और पटाखे भी चलाए जाएंगे। सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर के लिए चलेगी मुफ्त बसें
खुशहाला महावीर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क बसें चलाई जाएंगी। शोघी से रामभक्त सुमन, लोकिंद्र मोहन सिंह चंदेल की ओर से मंदिर के लिए निशुल्क बस सुविधा दी जा रही है। सोमवार सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक निजी बसों का मंदिर तक संचालन होगा। एक बस शोघी बस अड्डे से आईटीबीपी कैंप रेस्ट हाउस तारादेवी होते हुए खुशहाला मंदिर तक चलाई जाएगी। दूसरी बस मंदिर से शोघी बस अड्डे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed