फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural activity cultural activity

Shimla News: सुखमणि साहिब पाठ, शबद कीर्तन से संगत निहाल

Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural activity cultural activity
श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में रविवार को गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। समागम की शुरुआत सुबह 8:45 बजे सुखमणि साहिब के पाठ के साथ हुई। इसके बाद भाई रणजीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ का समापन किया। 9:55 से 10:15 बजे तक भोग सहज पाठ, 10:15 से 10:50 बजे तक नीरज ग्रोवर और भाई साहिब रणजीत सिंह की ओर से आसा की वार का कीर्तन किया गया। इसके बाद बीबी संतोष कौर, रीतू कुकरेजा, मास्टर गुरमन सिंह और तरनजीत कौर ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। 11:50 से 12:30 बजे तक शिमला के अन्य गुरुद्वारों के बच्चों ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। समापन गुरबाणी कीर्तन एक घंटे से अधिक समय तक प्रख्यात भाई साहब सुखजिंदर सिंह ने सुनाया। इस अवसर पर गुरु का लंगर शाम 4 बजे तक संगत को परोसा गया।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब बालूगंज के अध्यक्ष गुरसागर सिंह, गुरुद्वारा बोर्ड शिमला के संयोजक गुरचरण सिंह, गुरुद्वारा साहिब शिमला के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह और गुरुद्वारा साहिब संजौली के महासचिव व गुरुद्वारा बोर्ड के सदस्य जसबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed