फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CU will study artificial intelligence, yoga and foreign policy

धर्मशाला: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, योग और विदेश नीति की पढ़ाई करवाएगा सीयू

Wed, 23 Nov 2022 10:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Nov 2022 10:27 AM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत ये नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।  केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू किए गए नए 19 में 13 सर्टिफिकेट कोर्स हैं। 

विज्ञापन
CU will study artificial intelligence, yoga and foreign policy
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए अकादमिक सत्र 2022-23 में विदेश नीति, योग, तिब्बतन स्टडीज, मशरूम कल्टिवेशन और अनुवाद जैसे नए विषयों में सर्टिफिकेट और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स शुरू हो रहे हैं। विद्यार्थी नए सत्र से विश्वविद्यालय में 19 नए विषयों में सर्टिफिकेट और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स में पढ़ाई करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत ये नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।  केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू किए गए नए 19 में 13 सर्टिफिकेट कोर्स हैं। वहीं, इनमें छह डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।

विज्ञापन


इन डिप्लोमा कोर्स में विश्वविद्यालय में अन्य विषयों की पढ़ाई करते हुए भी दाखिला ले सकते हैं। इन विषयों में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इनमें कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इन कोर्सों की यह खासियत है कि परंपरागत विषयों के अध्ययन से आगे बढ़कर इन विषयों से युवाओं के कौशल विकास पर बल दिया जाएगा। वहीं, इन कोर्सों को करने के बाद युवा स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास के जरिये राष्ट्रीय क्षमता निर्माण में व्यावहारिक दृष्टिकोण को अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में 19 नए कोर्स शुरू किए गए हैं।  
विज्ञापन


नए सर्टिफिकेट कोर्स
योग अध्ययन, भारतीय धरोहर एवं विरासत, भारतीय विदेश नीति, समाज-कार्य में उभरते क्षेत्र, व्यक्तित्व निर्माण और संचार कौशल, बायो-मैटीरियल केमिस्ट्री, एपिकल्चर एंड सेरीकल्चर, एक्वाकल्चर, अमेरिका का जनजातीय साहित्य, मशरूम कल्टिवेशन, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम एप्लीकेशन, फीजिक्स ऑफ इलेक्ट्रिकल सर्किट एंड इलेक्ट्रॉनिक्स  डिवाइसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विद क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स
भारतीय विदेश नीति, इवेंट मैनेजमेंट कोर्स, आपदा प्रबंधन, तिब्बतन स्टडीज, बायो-इन्फोर्मेटिक्स, अनुवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed