फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cu himachal pradesh 395 candidates in waiting list for BSc degree

CU Himachal: सीयू से बीएससी करने के लिए वेटिंग लिस्ट में 395 अभ्यर्थी

Mon, 03 Oct 2022 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

बीएससी भौतिक विज्ञान की पहली मेरिट सूची के अनुसार 395 अभ्यर्थी इस विषय में प्रवेश के लिए वेटिंग में हैं।

विज्ञापन
cu himachal pradesh 395 candidates in waiting list for BSc degree
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएससी भौतिक विज्ञान में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार है। यह कतार 395 तक पहुंच गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पहली अस्थायी मेरिट सूची जारी की है। इसे पात्रता के लिए ली गई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया है। सामान्य वर्ग की 16 सीटों के लिए मेरिट लिस्ट 550 से शुरू होकर 386 पर समाप्त हो गई है। ओबीसी वर्ग से प्रवेश के लिए आठ सीटों पर मेरिट सूची 384 से शुरू होकर 133 पर सिमट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई थी। इसका परिणाम भी घोषित हो चुका है। घोषित परिणाम के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी और खगोल विज्ञान विभाग की प्रवेश समिति की ओर से जारी बीएससी भौतिक विज्ञान की पहली मेरिट सूची के अनुसार 395 अभ्यर्थी इस विषय में प्रवेश के लिए वेटिंग में हैं। सीयू की वेबसाइट पर अपलोड सूची के तहत सामान्य वर्ग की 16 सीटों के लिए मेरिट 550 से शुरू होकर 386 पर सिमट गई है।
विज्ञापन


ओबीसी वर्ग की आठ सीटों के लिए 384 से शुरू होकर 133, एससी की चार सीटों के लिए 327 से 271, एसटी की दो सीटों के लिए 291 से 188 और ईडब्ल्यूएस की तीन सीटों के लिए 376 से 359 तक मेरिट सूची सिमट गई है। एडमिशन कमेटी के चेयरमैन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगर मेरिट लिस्ट से सीटें रिक्त रह जाती हैं तो इन्हें भरने के लिए दूसरी मेरिट सूची छह अक्तूबर को जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ फाइनांस की सीटों के लिए भी लंबी कतार
सेल्फ फाइनांस के तहत भरी जाने वाली सीटों के लिए भी लंबी कतार देखने को मिल रही है। सेल्फ फाइनांस की पांच सीटों के लिए मेरिट लिस्ट 464 से शुरू होकर 353 पर सिमट गई है, जबकि वेटिंग लिस्ट में 171 अभ्यर्थियों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed