{"_id":"64a8221619e369c9d6021d37","slug":"cs-gave-instructions-to-get-the-results-of-the-recruitment-examinations-soon-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्य सचिव ने भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द निकालने के दिए निर्देश, अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्य सचिव ने भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द निकालने के दिए निर्देश, अधिकारियों के साथ की बैठक
Fri, 07 Jul 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jul 2023 08:04 PM IST
सार
शुक्रवार को राज्य सचिवालय में लोकसेवा आयोग के सचिव के साथ हुई बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने परिणाम जल्द निकालने को कहा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पेपर लीक मामले में भंग हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई ऐसी परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी जांच नहीं चल रही है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में लोकसेवा आयोग के सचिव के साथ हुई बैठक में मुख्य सचिव ने परिणाम जल्द निकालने को कहा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिन परीक्षाओं के खिलाफ जांच नहीं हो रही है, उनके परिणाम निकालने में देरी नहीं की जाए। मुख्य सचिव ने विजिलेंस के अधिकारियों को भी जांच प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।
विज्ञापन