{"_id":"655865818e4a5cb83c0c9387","slug":"cryptocurrency-fraud-in-himachal-pradesh-accused-parasram-and-govind-property-seized-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Fraud: आरोपी परसराम, गोविंद की संपत्तियां जब्त, इनका रिकॉर्ड भी खंगाल रही एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crypto Fraud: आरोपी परसराम, गोविंद की संपत्तियां जब्त, इनका रिकॉर्ड भी खंगाल रही एसआईटी
Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
सार
एसआईटी का मानना है कि आरोपियों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्तियां बनाई हैं। तकरीबन सभी आरोपियों ने प्रापर्टी में ठगी के पैसों को निवेश किया है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले पुलिस एसआईटी ने आरोपी परस राम और गोविंद की 6.50 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। यह संपत्तियां हिमाचल में ही सीज की गईं। अब तक मामले में एसआईटी की ओर से आठ आरोपियों की करीब 18 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
संपत्ति जब्त किए जाने वाले आरोपियों में सुखदेव, हेमराज, सुभाष, अभिषेक, परस राम, गोविंद ओर अन्य दो आरोपी शामिल हैं। वहीं, पुलिस की वित्तीय टीम गिरफ्तार अन्य आरोपियों की संपत्तियां भी खंगाल रही हैं। हफ्ते के भीतर उनकी संपत्तियों का लेखा-जोखा पुलिस के पास आ जाएगा।
विज्ञापन
एसआईटी का मानना है कि आरोपियों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्तियां बनाई हैं। तकरीबन सभी आरोपियों ने प्रापर्टी में ठगी के पैसों को निवेश किया है। बता दें कि सुभाष की मंडी और जीरकपुर में छह संपत्तियां हैं। आरोपी ने प्लॉट और फ्लैट खरीदे हैं, जिन्हें पहले ही जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिन आरोपियों ने अन्य नाम से भी संपत्तियां बनाई हैं, उनका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी सुभाष अभी दुबई में है। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह दुबई भाग गया था। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी।