फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: Now 10 officers, employees and businessmen are under investigation

Cryptocurrency Fraud: अब 10 अधिकारियों, कर्मचारियों और कारोबारियों पर जांच की आंच, रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Sat, 09 Dec 2023 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने अब 10 अधिकारियों, कर्मचारियों और कारोबारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: Now 10 officers, employees and businessmen are under investigation
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने अब 10 अधिकारियों, कर्मचारियों और कारोबारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। एसआईटी ने इस मामले से जुड़े ढाई लाख आईडी का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। दस अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। राजस्व विभाग और बैंकों से इनकी डिटेल मांगी गई है। आरोप तय होने पर इनकी संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। 2,500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, जहां से इनकी जमानत रद्द हो रही है। मामले की मुख्य आरोपी सुभाष, हेमराज, सुखदेव और अभिषेक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 8 एजेंटों का रिकाॅर्ड खंगालने के बाद प्लॉट और फ्लैट अटैच किए जा चुके हैं। अब तक आरोपियों की 19 करोड़ रुपये की सीज की जा चुकी है। इस मामले के दो मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एक आरोपी हिमाचल छोड़कर दुबई भागा है जबकि क्रिप्टोकरेंसी ठगी का साॅफ्टवेयर तैयार करने वाला आरोपी मेरठ में छिपा है। इस आरोपी को पकड़ने के लिए भी हिमाचल पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस से सहयोग मांगा है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि ढाई लाख आईडी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसमें कुछ ऐसे अधिकारी, कर्मचारी और कारोबारी ऐसे हैं, जिनकी संपत्तियां दो करोड़ से ज्यादा हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed