फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: Five women on the radar of Enforcement Directorate

Cryptocurrency Fraud Case: हिमाचल में प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर पांच महिलाएं

Mon, 16 Oct 2023 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 11:48 AM IST
सार

कई फर्जी सोसाइटियां पुलिस के निशाने परहिमाचल में कई ऐसी फर्जी सोसायटियां हैं, जो एसआईटी के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: Five women on the radar of Enforcement Directorate
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में शातिर पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर थे। ईडी ने अगस्त महीने में मंडी थाने को पत्र लिखकर 21 शातिरों की जानकारी मांगी थी। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इन शातिर महिलाओं में पंजाब के जीरकपुर की एक, हमीरपुर की 2, ऊना की एक और एक बद्दी निवासी शामिल हैं। आरोपी कोर्वियो, वॉस्क्रो और हाइपेनेक्सट स्कीमें चलाकर लोगों को पैसे लगाते थे। सूची में मुख्य आरोपी सुभाष का नाम सबसे ऊपर पर है।

विज्ञापन


पुलिस एसआईटी की ओर से गिरफ्तार हेमराज का नाम दूसरे नंबर है। तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा है, जो ऊना का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रहा है। अब तक पुलिस एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस एसआईटी ओर से इन आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अब तक इस मामले में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कई फर्जी सोसाइटियां पुलिस के निशाने परहिमाचल में कई ऐसी फर्जी सोसायटियां हैं, जो एसआईटी के निशाने पर हैं। ये फर्जी सोसाइटियां भी लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा दे रही हैं। वहीं पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर ऐसे लोगों के झांसे में न आने की अपील की है। मोबाइल पर तरह-तरह के मैसेज आ रहे हैं। आनलाइन फर्जी वेबसाइटें भी चल रही हैं। ये शातिर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

Trending Videos

बिना बिल उत्तराखंड का सामान पहुंच रहा था हिमाचल, 9.18 लाख जुर्माना वसूला

उधर, कर चोरी करने वाले अब उत्तराखंड के बिल पर सामान बद्दी पहुंचा रहे हैं। इस गोरखधंधे से कर की चोरी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने नालागढ़ के ढेरोंवाल में पकड़ा। इसमें ट्रक में लदे सामान का बिल उत्तराखंड के हरिद्वार का था, लेकिन उसे चोरी-छिपे ढेरोंवाल के रास्ते नालागढ़ और बद्दी पहुंचाया जा रहा था। विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद सामान के संचालक से 9 लाख 18 हजार 180 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने ढेरोंवाल में नाका लगा था। इस दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका। इस ट्रक की जांच करने पर साबुन बनाने का कच्चा सामान मिला।

सामान का बिल तथा ई-वे बिल नालागढ़ और बद्दी का न हो कर हरिद्वार (उत्तराखंड) का था। यह सामान गुजरात से हरिद्वार के लिए चला लेकिन सामान हरिद्वार न पहुंच कर बद्दी लाया जा रहा था। सामान की कीमत 25 लाख 50 हजार 492 रुपये थी। इस पर विभाग ने 9 लाख 18 हजार 180 रुपये जुर्माना लगाया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त पंकज सूद, सहायक राज्य कर व आबकारी अधिकारी कृष्णा देवी की टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि ई-वे बिल से पचास हजार व उसके अंदर की राशि का सामान को आनलाइन ई-वे बिल पोर्टल पर घोषित करना अनिवार्य है। यदि सामान को ऑनलाइन घोषित नहीं किया तो गाड़ी को चेक करने पर उस सामान की कीमत पर धारा 129 व 130 जीएसटी एक्ट के तहत जुर्माने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed