फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: Challan to be issued against five police personnel soon

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: हिमाचल में पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ जल्द होगा चालान पेश

Tue, 23 Jan 2024 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

एसआईटी ने चालान कोर्ट में पेश करने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी थी। सरकार की ओर से यह अनुमति दे दी गई है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: Challan to be issued against five police personnel soon
क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की एसआईटी ने पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। एसआईटी ने चालान कोर्ट में पेश करने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी थी। सरकार की ओर से यह अनुमति दे दी गई है। सरकारी कर्मचारी होने के चलते सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इस कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों के लाखों रुपये क्रिप्टोकरेंसी में लगाए और मोटा कमीशन कमाया। 2500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक शिमला कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दो चालान पेश किए जा चुके हैं। ये अंतिम चार्जशीट है। अब तक इस मामले में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस एसआईटी को कई और आरोपियों की भी तलाश है। ऐसे में पुलिस बार-बार बाहरी राज्यों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मामले का मुख्य आरोपी सुभाष और मेरठ का इंजीनियर विदेश भाग गए हैं। उनको स्वदेश लाने की प्रक्रिया भी जारी है। आरोपियों की 20 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। इसमें मुख्य आरोपी सुखदेव, हेमराज, सुभाष व अन्य एजेंट शामिल हैं। करीब 11 आरोपियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जबकि अन्य आरोपियों की संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। क्रिप्टोकरेंसी से लोगों को ठगने वालों को बक्शा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के साथ बतौर एजेंट का काम करने वालों को शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed