फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: CBI eyes more than 150 bank accounts, investigation intensified

Cryptocurrency Fraud Case: 150 से अधिक बैंक खातों पर सीबीआई की नजर, जांच तेज

Fri, 20 Oct 2023 11:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 11:26 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से राज्यों की एजेंसियों को भी इस बारे में अलर्ट किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक बैंक खाते जांच एजेंसी के दायरे में है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: CBI eyes more than 150 bank accounts, investigation intensified
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीबीआई भी क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले की जांच में जुट गई है। इसी के तहत केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) ने बीते दिन हिमाचल के विभिन्न स्थानों में दबिश देकर आरोपियों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से राज्यों की एजेंसियों को भी इस बारे में अलर्ट किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक बैंक खाते जांच एजेंसी के दायरे में है। इनमें 46 शेल कंपनियों, 42 प्रोपराइटरशिप फर्मों के साथ ही 50 से अधिक व्यक्तिगत खाते शामिल हैं। आरोपियों की ओर से लोगों को विश्वास में लेकर संबंधित बैंक खातों में ही पैसा डालकर चेन में जुड़ने को कहा जाता था।

विज्ञापन


इन्हीं खातों से लाभार्थियों को धन राशि हस्तांतरित भी की जाती रही है। इनमें से अधिकांश धनराशि कथित तौर पर निष्क्रिय शेल कंपनियों, व्यक्तिगत बचत और मुद्रा के माध्यम से भेजी गई। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद हिमाचल में सामने आए क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले की परतें भी खुलने लगी हैं। आरोप है कि धोखेबाजों ने एक काल्पनिक क्रिप्टोकरेंसी टोकन विकसित किया, जो निवेशकों को बिटकॉइन और अन्य क्रिटोकरेंसी में निवेश से पर्याप्त रिटर्न के वादे के साथ लुभाता रहा। यह भी अंदेशा है कि आरोपियों ने एक प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी क्रिप्टो टेक्नोलॉजिस्ट का उपयोग करके फर्जी वेबसाइट बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed