फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: After Subhash, software engineer also absconds to Dubai

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: सुभाष के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी दुबई फरार, 16 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार

Thu, 14 Dec 2023 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 10:45 AM IST
सार

एसआईटी की ओर से तीन आरोपी हेमराज, सुखदेव और अभिषेक के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है, जबकि अन्य 16 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: After Subhash, software engineer also absconds to Dubai
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में साॅफ्टवेयर तैयार करने वाला मेरठ का इंजीनियर भी दुबई भाग गया है। पुलिस एसआईटी को इसकी पुख्ता सूचना मिली है। इस आरोपी ने ठगी के लिए चार सॉफ्टवेयर तैयार किए हैं। क्वाइन को ऊपर नीचे करने और सॉफ्टवेयर को अपडेट करने वाला भी यही इंजीनियर है। इस आरोपी की तलाश में जांच टीम ने मेरठ व अन्य जगहों पर दबिश दी। अब हिमाचल पुलिस एसआईटी उत्तर प्रदेश पुलिस से आरोपी के कारनामों की जानकारी जुटाने में सहयोग मांग रही है। इस घोटाले का मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा पहले ही दुबई भाग गया है। उसे स्वदेश लाने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी के खिलाफ दुबई की स्थानीय अदालत से वारंट भी जारी करवाया जा चुका है।

विज्ञापन


करीब 2,500 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इन आरोपियों की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इन आरोपियों की ओर से बार-बार हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई जा रही है, लेकिन अभी तक किसी को जमानत नहीं दी गई है। एसआईटी की ओर से तीन आरोपी हेमराज, सुखदेव और अभिषेक के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है, जबकि अन्य 16 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किए जा रहे हैं। अभियोजन मंजूरी के बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाना है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि सुभाष के अलावा मेरठ का इंजीनियर भी दुबई भाग गया है। दोनों आरोपियों को हिमाचल लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed