फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: 3,100-page chargesheet filed against 45 people in Himachal

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: हिमाचल में 45 लोगों के खिलाफ 3,100 पेजों की चार्जशीट दायर

Fri, 19 Jul 2024 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 10:03 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। अब तक इस मामले में 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है।

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: 3,100-page chargesheet filed against 45 people in Himachal
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : istock

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने शिमला कोर्ट में चौथी चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें 45 आरोपियों के खिलाफ 3,100 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। इसमें हिमाचल के 15 और बाहरी राज्यों के 30 आरोपी शामिल हैं। इन आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। अब तक इस मामले में 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है। पहली चार्जशीट वर्ष 2023 दिसंबर में पेश की गई थी। इसके बाद दूसरी जनवरी 2024, तीसरी मार्च 2024 और अब जुलाई 2024 में चौथी चार्जशीट दायर हुई है।

विज्ञापन


करीब 2,500 करोड़ रुपये के घोटाले में अब तक 25 आरोपियों की करीब 40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें आरोपी सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट शामिल हैं। बता दें कि इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। निवेशकों को जोड़ने वाले एजेंटों को कमीशन दी जाती थी। उधर, क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में कोलकाता में पकड़े गए आरोपी मिलन गर्ग को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वह मुख्य आरोपी सुभाष का कामकाज देखता था। यह आरोपी भी कई लोगों को चूना लगा चुका है।

विज्ञापन

यह है मामला
एसआईटी की मानें तो ठगी का खेल वर्ष 2018 से चल रहा था। शुरुआत में आरोपियों ने कई लोगों को निवेश के 11 महीने के बाद डबल पैसे भी दिए। इसके बाद में जब लोगों को तीन साल बाद पैसे नहीं मिले तो पीड़ित पुलिस में शिकायतें करने लगे। एसआईटी के मुताबिक मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के डर से कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कई एजेंटों ने गिरफ्तारी के डर से लोगों को पैसा लौटाना भी शुरू कर दिया है। आरोपियों ने हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा के लोगों को भी ठगा है। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में इनकी संपत्तियां हैं। कोलकाता से गिरफ्तार आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड में

45 आरोपियों के खिलाफ चौथी चार्जशीट कोर्ट में दायर कर दी है। मामले की तफ्तीश जारी है। अभी कई और आरोपी गिरफ्त में होंगे। - अभिषेक दुल्लर, एसआईटी प्रमुख और डीआईजी उत्तरी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed