शिक्षक ने की मासूम की निर्मम पिटाई, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे तो उजागर हुआ मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने सवाल का सही जवाब न दे पाने पर एक तीसरी कक्षा की छात्रा की निर्मम पिटाई कर दी। आंख पर चोट आने पर बच्ची के चेहरे पर अभी भी भारी सूजन है।
निर्मम पिटाई का मामला दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर सुलझा लिया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में यह मामला सार्वजनिक हो गया। मामला वीरवार का है। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। बच्ची से पिटाई का मामला उस समय उजागर हुआ जब कुल्लू दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण किया।
इस दौरान जब मंत्री पूरे दल-बल के साथ अस्पताल में दाखिल मरीजों का हाल जानने पहुंचे और उनसे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बच्ची के समक्ष पहुंचने पर मंत्री ने बीमारी का कारण जानना चाहा तो परिजनों व बच्ची ने पूरी कहानी मंत्री को सुनाई दी। जिसे सुन वह दंग रह गए।
मंत्री भी हैरान
बच्ची ने बताया कि एक सवाल का जवाब न देने पर स्कूल के एक अध्यापक ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी आंखों पर चोट आई है। बच्ची के चेहरे को देखकर पिटाई को लेकर मंत्री भी हैरान रह गए। घर में माता-पिता न होने के कारण बच्ची को अस्पताल नहीं लाया जा सका।
बच्ची दादी के साथ घर में थी। माता-पिता के घर पहुंचने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला गरमाने पर अध्यापक के साथ परिजनों का समझौता भी हो गया लेकिन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में एसपी से बातचीत करने के लिए कहा।
मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र और अन्य मौजूद रहे।