{"_id":"6aef238a3c589ebd97074eb1","slug":"crowds-in-markets-on-diwali-stocks-of-sweets-ran-out-by-the-afternoon-shimla-news-c-19-sml1002-817182-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिवाली पर बाजारों में भीड़, दोपहर \nको खत्म हो गया मिठाई का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिवाली पर बाजारों में भीड़, दोपहर को खत्म हो गया मिठाई का स्टॉक
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ा मिठाई के लिए इंतजार, सजावटी सामान और डिजाइनर दीयों की भी रही मांग
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी बिका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को राजधानी शिमला के लोअर, मिडल और राम बाजार सहित उपनगरों के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
धनतेरस पर अच्छे कारोबार के बाद दिवाली के लिए सजी दुकानों में भी बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने से कारोबारियों को और राहत मिली। धनतेरस से पहले बाजारों में ग्राहकों की कम आमद से चिंतित कारोबारियों के लिए शुक्रवार और शनिवार का दिन अच्छा रहा तथा कारोबार उम्मीद के मुताबिक हुआ।दिवाली के लिए मिठाइयां खरीदने के लिए सुबह 10 बजे से ही नामी मिठाई की दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कुछ दुकानों में तो दोपहर 12 बजे तक ही मिठाइयों का पूरा स्टॉक बिक गया था। इसके बावजूद ग्राहकों ने दुकानों में नया स्टॉक आने तक इंतजार किया और मिठाई खरीदकर ही लौटे। कपिल देव ने बताया कि वह मिठाई खरीदने के लिए लोअर बाजार आए थे लेकिन दोपहर एक बजे तक अधिकतर मिठाइयां बिक चुकी थीं। दुकानदारों ने जल्द नया स्टॉक आने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें दोपहर तीन बजे मिठाई मिल पाई। बाजारों में पहुंचे लोगों ने दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए पूजा सामग्री के साथ प्लास्टिक की लड़ियां और आकर्षक इलेक्ट्रिक लाइटों की भी खरीदारी की। खिल-बताशों के अलावा ड्राई फ्रूट के बढ़ते चलन के चलते गिफ्ट पैक की भी खूब बिक्री हुई। मोबाइल की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
लोअर बाजार स्थित टांगरी ज्वेलर्स के निदेशक अविनाश टांगरी ने बताया कि धनतेरस के बाद दिवाली से एक दिन पहले भी कारोबार अच्छा रहा। लोग सिक्के और आभूषण खरीदने पहुंचे। लोअर बाजार के खिल-बताशा कारोबारी आशीष ने बताया कि दिवाली के लिए सुबह से ही दुकान पर ग्राहक पहुंचने शुरू हो गए थे। गर्म कपड़ों के कारोबारी अजय सरना ने कहा कि बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उनका कारोबार अच्छा रहा।
लोअर बाजार के सजावटी सामान के कारोबारी प्रिंस ने बताया कि दिवाली पर सजावटी सामान की हमेशा मांग रहती है। इस बार भी कारोबार उम्मीद के मुताबिक अच्छा रहा। वहीं, राजधानी के आइस स्केटिंग रिंक और बालूगंज मैदान में लगे पटाखा बाजार में देर शाम तक बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पटाखे खरीदने पहुंचते रहे।
विज्ञापन
बारह बजे तक बिक गया मिल्कफेड का स्टॉक
रिज मैदान स्थित आशियाना में मिल्कफेड की ओर से लगाए मिठाई के स्टॉल पर दोपहर 12 बजे तक पूरा स्टॉक बिक गया। इसके बाद स्टॉल को हटा दिया गया। वहीं हाईकोर्ट पार्किंग में कामधेनु नमहोल बिलासपुर सोसायटी की ओर से लगाए मिठाई के स्टॉल पर दोपहर तीन बजे तक अधिकतर मिठाइयां बिक चुकी थीं। देर शाम नया स्टॉक पहुंचने के बाद ग्राहकों ने दोबारा स्टॉल पर पहुंचकर मिठाइयां खरीदीं।