{"_id":"6172f68271e25e70ce6c50bc","slug":"croed-in-shimla-bazarr-shimla-news-sml3880681159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में कब्जे पर डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में कब्जे पर डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसी और पुलिस रखेगी नजर, शहर के बाजारों में सड़क पर सजा रहे सामान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस विभाग को कार्रवाई करने को कहा है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने शुक्रवार को इस बारे में दोनों महकमों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजारों में इन दिनों कारोबारियों और तहबाजारियों ने भारी अतिक्रमण कर रखा है। कारोबारी सड़क पर बेड, बैंच लगाकर सामान बेच रहे हैं। कई जगह रास्तों, नालियों और सीढ़ियों पर भी सामान सजा दिया गया है। इससे आम जनता का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। रामबाजार, लोअर बाजार में हालात सबसे ज्यादा खराब है। इन बाजारों में भारी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेसिंग रखना भी मुश्किल हो रहा है। इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वीरवार को अतिक्रमण के चलते बाजार में एंबुलेंस फंस गई थी। उधर, नगर निगम शिकायतें मिलने के बावजूद कारोबारियों पर मेहरबानी दिखा रहा है। ऐसे में अब जिला प्रशासन को दिशा निर्देश जारी करने पड़े हैं। प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस विभाग को बाजार का निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई करने को कहा है। जो लोग या कारोबारी मास्क नहीं पहन रहे, उन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त आदित्य नेगी का कहना है कि नगर निगम और पुलिस को स्टाफ तैनात कर बाजारों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को भी बाजारों में उमड़ी भीड़
त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजारों में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ के सामान की खरीदारी के लिए शुक्रवार को भी बाजारों में खासी भीड़ रही। लोअर बाजार में मैहरू चौक, पंसारी चौक और टनल के पास भारी अतिक्रमण भी देखने को मिला।