फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Critical operation in DDU shimla

डीडीयू में महिला की बच्चेदानी से निकाली 7 किलो की रसौली

Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Critical operation in DDU shimla
कैंसर बन चुकी थी रसौली, ब्लड सप्लाई पड़ी थी बंद
विज्ञापन

रामपुर की महिला का दो घंटे चला ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) के डॉक्टरों ने महिला के पेट से अंडेदानी में कैंसर बन चुकी रसौली को निकाला। यह रसौली करीब 7 किलो की बताई जा रही है।

डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने बताया कि महिला की हालत अब ठीक है। रामपुर की रहने वाली 56 साल की महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन इलाज के लिए महिला को रामपुर अस्पताल लाए थे। महिला की हालत अधिक खराब होने के बाद डॉक्टरों ने मंगलवार देर रात उसे डीडीयू रेफर किया। बुधवार सुबह गायनोकोलोजिस्ट डॉ. ज्योति महाजन ने महिला मरीज की जांच शुरू की। गायनोकोलोजिस्ट डॉक्टर ने जांच में पाया कि महिला के पेट में अंडेदानी में कैंसर बन चुकी रसोली मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला का आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लैब भेजा। बुधवार देररात महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई। वीरवार सुबह दस बजे ऑपरेशन शुरू किया और बारह बजे महिला को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला। एक सप्ताह तक मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस टीम ने किया ऑपरेशन
गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति महाजन, एनेस्थीसिया डॉ. डीजी नेगी, ओटीए प्रियंका, स्टाफ नर्स अंजुबाला और मीनाक्षी ऑपरेशन टीम में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed