फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crisis on helitaxi, passengers are not available, trouble in booking too in himachal

मंडी: हेलीटैक्सी पर संकट, नहीं मिल रहीं सवारियां, बुकिंग में भी परेशानी

Tue, 14 Dec 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 05:00 AM IST
सार

हेली टैक्सी में नौ से लेकर 13 दिसंबर तक पांच दिन में करीब 12 यात्रियों ने ही चंडीगढ़ से धर्मशाला, कुल्लू और धर्मशाला के लिए सफर किया। ऑफ सीजन में हेली टैक्सी शुरू करने के फैसले पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। 

विज्ञापन
Crisis on helitaxi, passengers are not available, trouble in booking too in himachal
हेलीटैक्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में सिंगल पसेंजर के लिए टैक्सी (कार) से भी सस्ती हेलीटैक्सी को सवारियां नहीं मिल रही हैं। दस सीटर हेली टैक्सी में नौ से लेकर 13 दिसंबर तक पांच दिन में करीब 12 यात्रियों ने ही चंडीगढ़ से धर्मशाला, कुल्लू और धर्मशाला के लिए सफर किया। ऑफ सीजन में हेली टैक्सी शुरू करने के फैसले पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। सर्दियों में मौसम की जटिलताओं के डर से सैलानी हवाई सफर कम ही पसंद करते हैं। उधर, हेली टैक्सी के सफल न होने की रही सही कसर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था निकाल रही है। हिमाचल टूरिज्म विभाग और नागर विमानन मंत्रालय की ओर से जारी फोन नंबर तक बंद हैं। बार-बार कॉल करने पर नो रिस्पांस आ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी हांफ गई है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवा ठप
हेली टैक्सी सेवा बुक करवाने के लिए पवन हंस कंपनी के बुकिंग नंबर बंद हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी नंबर 8283091219, 7827509985 पर नो रिस्पांस रहता है। शनिवार और रविवार को दिन भर सेवा ठप रही। सोमवार सुबह 10.45 बजे, 11 बजे, 11.35 पर इन नंबरों पर कॉल किया गया, लेकिन रिस्पांस नहीं आया। ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


हेली टैक्सी के संचालन को लेकर अधिक जानकारी नहीं है। रिकॉर्ड पवन हंस कंपनी के पास रहता है। बुकिंग न होने की दिक्कतों के बारे में कंपनी को सूचना दे दी गई है। - एसके पराशर, उपनिदेशक पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली टैक्सी सेवा शुरू किए कुछ ही समय हुआ है। प्रचार-प्रसार में समय लगेगा। अभी चंडीगढ़-मंडी- धर्मशाला और कुल्लू के लिए सीधी उड़ानें करवाई हैं। सवारियों की संख्या बढ़ने पर शीघ्र मंडी, शिमला के लिए सीधी उड़ानें करवाने पर विचार किया जा रहा है। अभी सवारियां कम हैं। रिस्पांस ऐसा रहा तो आगे क्या करना है, कंपनी तय करेगी। बुकिंग नंबरों की शिकायत मिल रही हैं। जिसे शीघ्र ठीक करवाया जाएगा। - प्रतिनिधि पवन हंस कंपनी


यह है किराया
मौजूदा समय में चंडीगढ़, शिमला, मंडी, धर्मशाला, रामपुर के लिए हेली टैक्सी सुविधा चल रही है। शिमला से मंडी के लिए सुबह 9.50 पर जो 10.25 पर मंडी पहुंच रही है। दस मिनट रुकने के बाद सुबह 10.35 पर धर्मशाला के लिए रवाना हो रही है। जो 11.10 पर धर्मशाला पहुंच रही है। सुबह साढ़े 11 बजे धर्मशाला से मंडी के लिए दोबारा रवानगी होने पर दोपहर 12.5 मिनट पर मंडी पहुंच रही है। सभी स्थानों के लिए किराया 3665 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed