फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Crisis on apple purchase: Himachal Congress protested outside Adani store

सेब खरीद पर संकट : हिमाचल कांग्रेस ने अडानी स्टोर के बाहर बोला हल्ला

Wed, 01 Sep 2021 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 05:56 PM IST
सार

रामपुर में बागवानों के समर्थन में किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यदि खुद को बागवान समझते हैं तो उन्हें बागवानों का दर्द भी समझना चाहिए। प्रदेश के बागवानी मंत्री बागवानों का दर्द जानने के बजाय मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Crisis on apple purchase: Himachal Congress protested outside Adani store
बिथल में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार गिरते जा रहे सेब के दामों पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने बिथल स्थित अडानी कोल्ड स्टोर के बाहर प्रदर्शन किया। राठौर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो प्रदेश से अडानी का पत्ता भी साफ हो सकता है। हजारों बागवानों को दिल्ली के आढ़तियों की लूट से बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकाल में अडानी को सस्ते दामों पर सीए स्टोर लगाने की अनुमति दी थी, लेकिन आज अडानी प्रदेश सरकार की लगाई गई शर्तों और एग्रीमेंट के विपरीत कार्य कर रहा है। राठौर ने चेताया कि यदि जल्द ही बागवानों से हो रही लूट पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


बागवानी मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री: राठौर
रामपुर में बागवानों के समर्थन में किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यदि खुद को बागवान समझते हैं तो उन्हें बागवानों का दर्द भी समझना चाहिए। प्रदेश के बागवानी मंत्री बागवानों का दर्द जानने के बजाय मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि अडानी और लदानी की मिलीभगत से सेब के दाम गिर रहे हैं और बागवान चिंतित हैं। बागवानी विभाग की मंत्री को कोई सुध नहीं है। किसान अपनी फसलों का बीमा करवा रहे हैं और समय पर प्रीमियम जमा करवाते हैं, लेकिन जब फसलों को नुकसान की बात आती है तो बीमा कंपनियां मुआवजा देने में आनाकानी करती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील की है कि यदि बागवानी मंत्री अपना कार्य करने में समर्थ नहीं है, तो उन्हें तुरंत प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। अडानी प्रधानमंत्री मोदी के मित्र हैं, शायद इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बागवानों की आवाज उठाने में अपने आपको सक्षम नहीं हैं। राठौर ने आनी कांग्रेस के पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि आनी में होने वाले जनमंच में पहुंचने वाले मंत्री का काले झंडे दिखाकर विरोध जताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed