फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth murdered at kalaamb, sirmaur.

बाइक सवार युवक की बेरहमी से हत्या, पुल से नीचे फेंका शव

Wed, 06 Jul 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Wed, 06 Jul 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
youth murdered at kalaamb, sirmaur.

देर रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बाद में इसका शव पुल से नीचे फेंक दिया। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है। यहां कालाअंब थाना के अंतर्गत आने वाले वर्मा पापड़ी इलाके में एक युवक का बेरहमी से कत्ल हुआ है।

विज्ञापन


हत्या को अंजाम देने के बाद युवक को पुलिया से नीचे फेंका गया। वारदात रविवार रात उस वक्त हुई, जबकि युवक दुकान बंद कर घर लौट रहा था। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान है जिससे प्रतीत हो रहा है कि सिर पर तेजधार वाली चीज से प्रहार हुआ होगा।
विज्ञापन


घटना स्थल से काफी दूर युवक का बाइक भी बरामद हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए ही युवक को पुल से नीचे फेंका गया होगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा लगे, इसलिए पुल से नीचे फेंका शव

youth murdered at kalaamb, sirmaur.

पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक युवक की पहचान कोलावालाभूड निवासी सोहन लाल पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब थाना को सुबह सूचना मिली थी कि वर्मा पापड़ी-कोलावालाभूड मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की आशंका को देखते हुए एएसपी विनोद धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे।

एसपी सौम्या साम्बशिवन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले हैं, उससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं। आशंका है कि उसके सिर पर तेज धार वाली चीज से प्रहार किया गया है।

दुकानदारी करता था युवक

youth murdered at kalaamb, sirmaur.

युवक को पुलिया से नीचे फेंका गया है, जहां खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि युवक सोहन लाल बर्मा पापड़ी में फास्टफूड की दुकान चलाता था। रात को दुकान बंद करने के बाद वह घर निकला था और रास्ते में उसकी किसी ने हत्या कर दी।

युवक को मौत के घाट क्यों उतारा गया, कौन इस हत्याकांड के पीछे है इसका अभी तक पुलिस को सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, पुलिस ने इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का चल सकेगा। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि हालांकि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौके का मुआयना करने के बाद यह हत्या का मामला लग रहा है। लिहाजा पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed